फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण के खिलाफ पालिका की चली जेसीबी

विज्ञापन
पटियाली सराय में अपने सामने अतिक्रमण हटवाती पालिकाध्यक्ष। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। नगर पालिका की ओर से शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया।। इसके तहत सोमवार को पालिकाध्यक्ष के नेतृत्व में नालियों के ऊपर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया ताकि नालियों को आराम से साफ कराया जा सके।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष दीपमाल गोयल सोमवार शाम पटियाली सराय पहुंचीं। वहां पर उन्होंने पाया कि नालियों के ऊपर लोगों ने स्थायी निर्माण करा लिया है। इसकी वजह से वहां पर ठीक तरीके से सफाई नहीं हो पाती है। लोगों ने अपने हिसाब से नालियों को पतला कर दिया है। इसको ध्यान में रखते हुए पालिकाध्यक्ष ने जेसीबी समेत अन्य टीम के सदस्यों को मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंची टीम ने नाली पर हो रहे स्थायी अतिक्रमण को हटाना शुरू कर दिया। ऐसे में एक दो लोगों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन टीम ने अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया। पटियाली सराय से लेकर आर्य समाज के तिराहे तक अभियान चलाया गया। कुछ लोगों ने कुछ समय की मोहलत खुद ही अतिक्रमण हटाने के लिए ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें