सैदपुर। नगर के प्राथमिक विद्यालय और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण के तुरंत बाद ध्वज उतारकर रखने के मामले में जांच शुरू हो गई है।
नगर के इन विद्यालयों में ध्वजारोहण के बाद ही ध्वज उतरवाकर रख लिए गए। इसका किसी ने वीडियो बना लिया और इसकी शिकायत डीएम से कर दी। इसके तुरंत बाद शिक्षा विभाग हरकत में आया और करीब चार बजे ध्वज को पूर्व स्थिति में लगा दिया गया। इसकी भी नगर के लोगों ने वीडियो बना ली। इसके अलावा चुनाव आचार संहिता के चलते किसी भी जनप्रतिनिधि को कार्यक्रम में भाग लेने की पाबंदी के बावजूद इन विद्यालयों में जनप्रतिनिधियों को भी बुलाया गया। इस संबंध में वजीरगंज एबीएसए तरुण कुमार ने बताया कि इसकी शिकायत मिली थी इस संबंध में जांच कराई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक स्कूल में ध्वज को बंदर उतार ले गए थे। इस संबंध में बिसौली एसडीएम ज्योति शर्मा ने बताया उनके संज्ञान में यह प्रकरण नहीं है। अगर इस तरह की लापरवाही गणतंत्र दिवस पर बरती गई है तो यह गंभीर विषय है। इसकी जांच कराकर कार्रवाई को रिपोर्ट डीएम को भेजी जाएगी। संवाद