फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा एक्सप्रेस-वे: बिसौली और बिल्सी में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले 593 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेस वे के लिए बिसौली और बिल्सी तहसील में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक 50 फीसदी किसानों ने सहमति पत्र लिए जा चुके हैं। इसी महीने भूमि अधिग्रहण भी शुरू हो जाएगा। हालांकि, अभी तहसील सदर और दातागंज में संरेखन का काम अधूरा है। प्रशासन को यूपीडा से सूची मिलने का इंतजार है।
विज्ञापन

मेरठ से प्रयागराज तक जाने वाले गंगा एक्सप्रेस-वे बदायूं की चार तहसीलों के 83 गांवों से होकर गुजरेगा। इसकीलंबाई 92 किलोमीटर होगी। इसके लिए 1105 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है। यूपीडा और राजस्व विभाग की टीमें सैटेलाइट नक्शे के अनुसार भौतिक स्तर पर संरेखन कर रही हैं। अब तक तहसील बिसौली के 37 और बिल्सी के दो गांवों में भूमि के संरेखन का काम पूरा हो गया है। तहसील दातागंज के 27 और सदर के 17 गांवों में संरेखण का काम चल रहा है। बिसौली और बिल्सी क्षेत्र के 39 गांवों में राजस्व विभाग ने भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
यूपीडा से चयनित भूमि और भवनों की सूची मिलने और सूची प्रकाशन के बाद अब प्रशासन ने चयनित गांवों में भूमि और भवन मालिकों से सहमति पत्र लेने का काम शुरू कर दिया है। अब तक सहमति पत्र मिलने का काम 50 फीसदी से ज्यादा पूरा हो चुका है। सभी किसानों और भवन स्वामियों से सहमति पत्र लेने के बाद इसी महीने अधिग्रहण शुरू हो जाएगा। अधिग्रहण के लिए शासन पहले ही 36 करोड़ का बजट जारी कर चुका है।
विज्ञापन

दातागंज में बढ़ सकती है गांवों की संख्या
दातागंज तहसील के अब तक 27 गांव गंगा एक्सप्रेस-वे के रास्ते में आ रहे हैं। इसके साथ ही सदर तहसील के 17 गांवों में भूमि का संरेखन किया जा रहा है। इन दोनों तहसीलों में संरेखन अभी अधूरा है। यूपीडा ने अब तक इन गांवों की सूची प्रशासन को नहीं दी है। सूत्रों की मानें तो दोनों तहसीलों में गांवों की संख्या करीब पांच तक बढ़ने की बात कही जा रही है। इसी के कारण इन दोनों तहसीलों के गांवों में संरेखन के काम में देरी हो रही है।
बिसौली और बिल्सी तहसील के 39 गांवों में संरेखन का काम पूरा होने के बाद किसानों, भवन मालिकों की सूची का प्रकाशन किया जा चुका है। इन दोनों तहसीलों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अब तक 50 फीसदी से ज्यादा किसानों से सहमति पत्र लिए जा चुके हैं। तहसील सदर और दातागंज में अभी काम पूरा नहीं हुआ है। यूपीडा की ओर से सूची मिलने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी। इसी महीने भूमि अधिग्रहण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

- नरेंद्र बहादुर सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें