फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एल-2 में भर्ती मरीजों से संबंधित जानकारी के लिए अलग से बनाया जाए कंट्रोल रूम: मंडलायुक्त

विज्ञापन
राजकीय मेडिकल में स्थित लैब का निरीक्षण करते मंडलायुक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद रविवार को दोपहर में डीएम, एसएसपी समेत अन्य अधिकारियों के साथ में आसरा आवास स्थित एल-1 और राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित एल-2 अस्पताल का निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने मरीजों से बात की। इससे पहले कोरोना वायरस के संबंध में समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने एल-2 के भर्ती मरीजों से संबंधित जानकारी के लिए अलग से बनाया जाए कंट्रोल रूम बनाने को कहा। उन्होंने कंट्रोल रूम और सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए।
विज्ञापन

रविवार को मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद अचानक बदायूं पहुंचे। उन्होंने यहां पर अधिकारियों के साथ में कोविड-19 को लेकर बैठक की। साथ ही जरूरी दिशा निर्देश दिए। वहीं उन्होंने कंट्रोल देखा और अभिलेखों को चेक किया। उसके बाद में उन्होंने आसरा आवास में एल-1 अस्पताल की सुविधाएं देेखी। फिर उसके बाद में राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां पर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि एल-2 में भर्ती मरीजों से संबंधित जानकारी के लिए एक अलग से कंट्रोल रूम बनाया जाए। वहीं उन्होंने संक्रमितों से कॉल करके भी जानकारी ली। मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि चिकित्सक दो से तीन घंटे के अंतराल पर कोरोना संक्रमितों से उनका हालचाल पूछते रहें। ऑक्सीजन व शुगर का प्रतिदिन टेस्ट किया जाए। भर्ती संक्रमितों को शत-प्रतिशत ठीक किया जाए।
बीएसएल लैब-2 का किया निरीक्षण
बीएसएल लैब का निरीक्षण करते हुए मंडलायुक्त ने टेस्टिंग की प्रक्रिया को समझा। उन्होंने समय से टेस्टिंग की रिपोर्ट उपलब्ध कराए जाने के निर्देश दिए। कहा कि आरटीपीसीआर की सभी जांचें यही की जाएं। इसके अलावा ट्रूनेट मशीन से भी जांच की जाए। उसके बाद राजकीय मेडिकल कॉलेज स्थित शिक्षण भवन में चल रहे निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कार्यदायी संस्था के जेई को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

90 साल के बुजुर्ग की हालत में सुधार देखकर हौसला बढ़ाया
मंडलायुक्त ने आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रोगियों की फाइलें व एक्सरे देखे, साथ ही मरीजों को दी जाने वाली दवाओं का चार्ट देखा। 90 साल के बुजुर्ग की हालत में सुधार को देखते हुए ड्यूटी पर तैनात स्टाफ का हौसला बढ़ाया और उन्होंने इलाज करते हुए सीसीटीवी कैमरे में क्लिप भी देखी।
कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग की गति और करें तेज: आयुक्त
मंडलायुक्त ने निर्देश दिए कि कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग और तेज कर लक्षणिक व्यक्तियों की पहचान करते हुए उनकी जांच कराई जाए। कोविड-19 की जांच बढ़ाई जाए, ताकि उनका समुचित उपचार एल-1, एल-2 में कराया जा सके। संक्रमित व्यक्ति जहां भर्ती हुए है, उनके स्वास्थ्य की जानकारी नियमित रूप से ली जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें