धनूपुरा में पुलिस ने गिराया अवैध निर्माण। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं/कादरचौक। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम धनूपुरा और भोजपुर के ग्रामवासियों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। दोनों गांव में विकास कार्य शुरू हो गए हैं। पंचायत घर और नाले का निर्माण शुरू हो गया है। तो वहीं गांव में खेल मैदान बनकर तैयार हो गया है। जहां सुबह से लेकर शाम तक छोटे-छोटे बच्चे धमाचौकड़ी करते दिखाई देते हैं। इससे बच्चे काफी खुश हैं।
सोमवार को डीएम कुमार प्रशांत और एसएसपी संकल्प शर्मा धनूपुरा और भोजपुर गांव पहुंचेंगे। इस खुशी में एक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें अधिकतर विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। ये दिन धनूपुरा और भोजपुर के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण साबित होगा। आज तक गांव वाले जिस विकास कार्यों को तरस रहे थे। अब वो ख्वाब अब पूरा जा रहा। इस दिन के लिए गांव वाले बेहद खुश हैं। फिलहाल सभी लोग, स्थानीय पुलिस और अधिकारी इसकी तैयारियों में लगे हैं।
इस क्रम में धनूपुरा गांव में पंचायत घर का निर्माण शुरू हो गया है। उसकी जगह पर गांव के अजय सिंह का अवैध मकान बना था। शनिवार को अधिकारियों ने गांव पहुंच कर जेसीबी से उस मकान को गिरवा दिया। उस जगह को खाली करा दिया गया है। इसके अलावा गांव में नाले का निर्माण भी शुरू हो गया है। इससे गांव में जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। वहीं खेल मैदान बनकर तैयार हो चुका है। उस पर बच्चे खेल रहे है। सामुदायिक शौचालय का निर्माण भी शुरू होने जा रहा है।
शासन को भेजा जाएगा जाति प्रमाण पत्र बनाने का प्रस्ताव
भोजपुर और धनूपुरा के ग्रामीणों के जाति प्रमाण पत्र बनवाने की पहल शुरू हो गई है। राजस्थान में रहने वाले उनके रिश्तेदारों के जाति प्रमाण पत्र मंगवाये गए हैं। उनके आधार पर यहां भी जाति प्रमाण पत्र बनवाए जाएंगे। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उसके बाद ग्रामीणों के जाति प्रमाण पत्र भी बनेंगे।
छात्राओं को वितरित की ड्रेस
शनिवार को समाजसेवियों ने गांव पहुंचकर छात्राओं को ड्रेस वितरित की। ड्रेस पाकर छात्राओं के चेहरे पर मुस्कान दिखाई दी। उनमें एक उम्मीद भी जगी कि वह आगे की पढ़ाई कर पाएंगी और ये समाज उनकी मदद को तैयार है।