फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रभारी चिकित्साधीक्षक का एक और वीडियो वायरल, बोले-सीएमओ की लापरवाही, उन्हें सस्पेंड करे सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चीन की पीपीई किट के मामले में स्वास्थ्य विभाग एमओआईसी से सवाल जवाब के प्रयास में है, तो वहीं एमओआईसी ने एक और वीडियो वायरल करके जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा दिया है। अब उन्होंने न सिर्फ व्यवस्थाओं की पोल खोली है, बल्कि उन्होंने अव्यवस्थाओं का जिम्मेदार सीएमओ को ठहरा दिया है। वीडियो में उन्होंने सरकार से सीएमओ को निलंबित करने की मांग तक कर डाली है।
विज्ञापन

सोमवार को वायरल हुए एक और वीडियो के मुताबिक कछला स्वास्थ्य केंद्र के एमओआईसी डॉ. महेश प्रताप सिंह ने सबसे पहला सवाल यही उठाया है कि आसरा आवास में कई डॉक्टर और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई थी लेकिन करीब पंद्रह-बीस कर्मचारियों की ड्यूटी काट दी गई, जबकि उनकी लगातार लगाई जा रही है। इसमें भी उन्होंने सीएमओ का खेल बताया है। उन्होंने कहा कि उन्हें खांसी हो रही है। कहते हैं मेडिकल से दवा लेकर आओ। यहां दवा तक नहीं है। पंखे भी नहीं चल रहे। आरओ के नाम पर खाली डिब्बा लगा दिया गया है। न उसमें पानी है और न ही कोई और इंतजाम है, जबकि सभी व्यवस्थाओं के लिए पैसा आ रहा है। इसके बावजूद व्यवस्थाएं नहीं सुधर रहीं हैं। उनका कहना है कि मरीजों को लाने के लिए एक गाड़ी लगाई गई है, जिसमें मरीज ठूंस ठूंसकर भरे जाते हैं। वह गाड़ी एक चक्कर लगाती है। मरीज आ गए तो सही, नहीं तो दूसरा चक्कर नहीं लगाएगी।
वीडियो में उन्होंने पीपीई किट का पैकेट दिखाते हुए कहा कि ये पीपीई किट चाइना की हैं। वह किसी भी कीमत पर इसे नहीं पहनेंगे। चाहे इसके लिए उन्हें नौकरी से क्यों न निकाल दें। उन्होंने कहा कि सीएमओ को सरकार तुरंत सस्पेंड करे, उन्हें टर्मिनेट करे। उन्होंने अपने साथ कई चिकित्सक होने का दावा किया है। इस संबंध में सीएमओ से बात करने के लिए उन्हें कई बार फोन किया गया लेकिन घंटी जाने के बाद भी उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
विज्ञापन

--------------------------
-डॉ. महेश प्रताप सिंह कोविड हॉस्पिटल में ड्यूटी करना नहीं चाहते हैं। अब यहां डॉक्टर ड्यूटी नहीं करेंगे तो कौन करेगा। वो ड्यूटी करना नहीं चाहते, इसलिए ऐसा कर रहे हैं। ड्यूटी काटने की बात तो ये है कि जो शुगर और बीपी के मरीज हैं, उनकी ड्यूटी लगाना खतरे से खाली नहीं है। चिकित्सक से एक और स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

कुमार प्रशांत, डीएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें