फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल पुष्टाहार चोरी के आरोपी गोदाम इंचार्ज की तलाश में दबिशें

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं/दहगवां। बाल विकास परियोजना दहगवां ब्लॉक के गोदाम से लाखों रुपये के बाल पुष्टाहार चोरी के मामले में विभागीय अधिकारी आरोपी गोदाम इंचार्ज को बचाने में लगे हैं। अब तक गोदाम से चोरी हुए बाल पुष्टाहार की कीमत तक का आंकलन नहीं किया गया है। चोरी के आरोपी गोदाम इंचार्ज के खिलाफ भी कोई विभागीय कार्रवाई नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

दहगवां स्थित बाल विकास परियोजना के गोदाम से चार-पांच सितंबर की रात लाखों रुपये का बाल पुष्टाहार चोरी हो गया था। सीडीपीओ यशोदा देवी ने गोदाम इंचार्ज अभिषेक शास्त्री के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। यह भी कहा कि पुष्टाहार चोरी कर डीसीएम में भरकर दहगवां से सहसवान ले जाया गया था। इधर, रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से ही अभिषेक शास्त्री लापता है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का मानना है कि पुष्टाहार चोरी में पांच से छह लोग शामिल रहे होंगे। डीपीओ आदीश कुमार ने बताया कि अभी गोदाम सील है। सील कमेटी के सामने खोली जाएगी। कितना पुष्टाहार चोरी हुआ है इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इंस्पेक्टर जरीफनगर अजय कुमार यादव ने बताया कि आरोपी अभिषेक शास्त्री की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें