फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति चौराहे का होगा सौंदर्यीकरण, बनेगा हेडगेवार चौक

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। चौराहों के सौंदर्यीकरण के क्रम में अब अगला नंबर मंडी समिति चौराहे का होगा। इसे अब हेडगेवार चौक के नाम से जाना जाएगा। अपने जन्मदिन के मौके पर नगर विकास राज्यमंत्री महेश गुप्ता सोमवार को इसका शिलान्यास करेंगे। रविवार को उन्होंने चौराहे का निरीक्षण भी किया।
विज्ञापन

शहर में चौराहों का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम जारी है। पुलिस लाइन चौराहे व नवादा तिराहे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण के बाद अब मंडी समिति चौराहे पर काम किया जाएगा। इसका नामकरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार के नाम पर हेडगेवार चौक किया जाएगा। नगर विकास राज्यमंत्री ने बताया कि 10 अगस्त को उनका जन्मदिन है। इस अवसर पर वह उसका शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. हेडगेवार ने 1925 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना की और आज पूरे देश मे संघ का काम और नाम चल रहा है। आज संघ के प्रत्येक क्षेत्र में अनुशांगिक संगठन काम कर रहे है। उन्होंने अपना पूरा जीवन देश सेवा में लगा दिया था। ऐसे महापुरुष के नाम से चौराहा बनेगा, जिसका शीघ्र कायाकल्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें