सहसवान। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में सुधार के लिए जिले में पूर्ति निरीक्षकों और लिपिकों के तबादले किए गए हैं। बड़े फेरबदल के पीछे कुछ पूर्ति निरीक्षक और लिपिकों के खिलाफ आईं शिकायतों को आधार बताया जा रहा है। स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
पूर्ति विभाग में सोमवार को हुए तबादलों में राहुल दीप गुप्ता पूर्ति निरीक्षक को तहसील बिसौली से तहसील बिल्सी, पंकज कुमार पूर्ति निरीक्षक तहसील सहसवान से तहसील बिसौली, संजय कुमार चौधरी पूर्ति निरीक्षक तहसील बिल्सी से तहसील सदर, जयवीर सिंह पूर्ति निरीक्षक दातागंज से तहसील सदर, प्रदीप सिंह यादव पूर्ति निरीक्षक जनपद मुख्यालय से तहसील दातागंज, धीरज गुप्ता पूर्ति निरीक्षक तहसील सदर से तहसील सहसवान, राहुल वशिष्ठ पूर्ति लिपिक जनपद मुख्यालय से तहसील सहसवान, नीरज कुमार पूर्ति लिपिक तहसील सहसवान से तहसील दातागंज, सोनू पूर्ति लिपिक तहसील बिसौली से तहसील बिल्सी, चिरौंजी लाल पूर्ति लिपिक तहसील बिल्सी से तहसील सदर, संजीव कुमार पूर्ति लिपिक जनपद मुख्यालय से तहसील बिसौली स्थानांतरित किए गए हैं।