फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेशन रोड के गड्डों को ‘माटी के पैबंद’ से मिलेगी निजात, 30 लाख से होगा सड़क का जीर्णोद्घार

विज्ञापन
विज्ञापन
उझानी (बदायूं)। तीन-चार साल से गड्ढों में गुम होते जा रहे स्टेशन रोड के जल्द ही दिन बहुरने वाले हैं। गहरे गड्ढों पर माटी के पैबंद भी लगे लेकिन जब भी बूंदाबांदी हुई तो लोगों की दिक्कत बढ़ती गई। पालिका प्रशासन ने स्टेशन रोड के उच्चीकरण के साथ सड़क के जीर्णोद्घार का प्रस्ताव तैयार कर अफसरों को भेजा। इसके बाद एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य ने हालात पर गौर किया तो उनकी समझ में भी लोगों की दिक्कतें आ गईं। अब, पालिका प्रशासन ने करीब 30 लाख रुपये की लागत से इसके जीर्णोद्घार का निर्णय लिया है। नये साल में निर्माण कार्य भी रफ्तार पकड़ लेगा।
विज्ञापन

स्टेशन रोड की बदहाल स्थिति की वजह से शहर के पॉश इलाके की सूरत पर ऐसा दाग नजर आने लगा था कि सरकारी इमारतों समेत कोठियों की चमक भी फींकी पड़ने लग गई थी। इसी रोड पर कोतवाली परिसर के अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और पालिका परिषद कार्यालय के अलावा कई प्रमुख व्यक्तियों की कोठियां हैं। इसी इलाके में रहने वाले विमलकृष्ण अग्रवाल और प्रमिला भदवार तो प्रदेश की सरकारों में प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं। घंटाघर चौराहे से लेकर रेलवे स्टेशन तक सड़क पर गहरे गड्ढों ने पैर पसारे तो सबसे ज्यादा खराब हालत लिंक रोड मोड़, आर्य समाज धर्मशाला के आसपास नजर आने लग गई। सड़क पर गहरे गड्ढों से निजात दिलाने के लिए पिछले दिनों मिट्टी के पैबंद भी लगाए गए थे। पैबंद ज्यादा दिन तक नहीं टिक पाए। इसके बाद पालिका प्रशासन ने स्टेशन रोड के जीर्णोद्घार के लिए प्रस्ताव पास कर करीब 30 लाख रुपये की धनराशि मंजूर की है। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए पिछले दिनों टेंडर की प्रक्रिया को भी पूरा कर लिया गया। इससे पहले एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य ने भी निरीक्षण के दौरान पालिका के प्रस्ताव को हरी झंडी दिखा दी थी। जीर्णोद्घार के दौरान सड़क का उच्चीकरण भी होगा। साथ ही पटरियों के आसपास नालियों का निर्माण होना है। बता दें कि पिछली बार स्टेशन रोड का जीर्णोद्घार करीब 18 लाख रुपये में हुआ था।
अफसरों के नजर में रहेंगे पालिका के वाहन
उझानी। सफाई व्यवस्था समेत नागरिकों की सुविधा के लिए नगर पालिका परिषद में जो वाहन हैं, उन पर नजर रखने के लिए जीपीआरएस लगाए गए हैं। जीपीआरएस लगने के बाद ईओ समेत स्थानीय अफसर पालिका में ही बैठकर उनके बारे में अपडेट लेते रहेंगे। मसलन, जो भी वाहन पालिका कैंपस से निकलेगा, उसका कहां पर इस्तेमाल हुआ या फिर कहां खड़ा रहा, यह भी पालिका अफसरों को पता रहेगा। पालिका में एक दर्जन से अधिक वाहन हैं। अधिकतर वाहन कूड़ा उठाने के काम में लगे रहते हैं।
विज्ञापन

स्टेशन रोड पर गड्ढे हो जाने से नागरिकों को परेशानी हो रही थी। जीर्णोद्घार भी कई साल पहले हुआ था। निर्माण कार्य शुरू कराने के लिए अभिलेखीय औपचारिकताएं भी पूरी कर ली गई हैं। नालियां भी कुछ इस तरह बनेंगी कि सड़क पर जलभराव नहीं हो पाए।- डॉ. धीरेंद्र कुमार राय, ईओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें