वजीरगंज। नगर से निकलने वाले एमएफ हाईवे पर दिन भर गाड़ियों की लाइन लगी दिखती हैं। दिनभर जाम जैसे हालात थोड़ी-थोड़ी देर में बनते रहते हैं। कस्बे में ठेले वालों और व्यापारियों के स्थायी व अस्थायी अतिक्रमण किए जाने से मुख्य मार्ग पर जाम लग जाता है। ऐसा ही सोमवार को हुआ, लगभग एक घंटा जाम लगा रहा, पुलिस ने बमुश्किल जाम खुलवाया।
नगर में व्यापारी अपनी दुकान का सामान हाईवे किनारे रखना शुरू कर दिया है। ऐसे में जो व्यक्ति खरीदारी करने आता है। वह अपने वाहन को भी दुकान के सामने लगा देता है। इससे सड़क की दोनों साइड में वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। अतिक्रमण हटाने के मामले को लेकर सभी पल्ला झाड़ देते हैं। मुख्य मार्ग पर लगे जाम को हटाने के लिए यातायात पुलिसकर्मी भी दिखाई नहीं देते। सोमवार को रिक्शे, ठेले और अतिक्रमण की वजह से जाम लग गया। जो करीब डेढ़ घंटा तक लगा रहा। जाम लगने के 20 मिनट बाद एक यातायात पुलिसकर्मी आया, लेकिन उससे भी जाम नहीं हट पाया। इसके बाद में पुलिस को जाम खुलवाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।