फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों का नहीं दिया बकाया तो जारी हुई यदु शुगर मिल की आरसी

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। यदु शुगर मिल पर गन्ना किसानों का पिछले साल का 110 करोड़ से अधिक बकाया आ रहा है। धनराशि दिलाने के लिए जिले भर के गन्ना किसान कई बार चीनी मिल से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगा चुके हैं, लेकिन चीनी मिल प्रशासन ने गन्ना किसानों की समस्या पर गौर नहीं किया, जिसकी वजह से एक साल बाद भी गन्ना किसानों को एक भी रुपये का पेमेंट नहीं हो सका। ऐसे में अब जिला प्रशासन ने चीनी मिल प्रबंधन के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। डीएम के आदेश पर बिसौली तहसीलदार ने यदु शुगर मिल की आरसी जारी की है।
विज्ञापन

प्रदेश भर में भाजपा सरकार द्वारा किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर तमाम प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। इसके बावजूद जिले के गन्ना किसान परेशान हैं। उनकी परेशानी की वजह बिसौली स्थित यदु शुगर मिल है, जिस पर किसानों का 110 करोड़ 87 लाख 24 हजार रुपये बकाया आ रहा है। बकाया धनराशि दिलाने के लिए किसानों ने कई बार चीनी मिल प्रबंधन से लेकर जिला प्रशासन तक गुहार लगाई, यहां तक कि आंदोलन के माध्यम से भी अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया, उसके बावजूद एक साल बाद भी उनको बकाया धनराशि का भुगतान चीनी मिल ने नहीं किया।
डीएम कुमार प्रशांत ने चीनी मिल प्रशासन से वार्ता की, लेकिन उसमें किसानों के हित में कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका, जिस वजह से प्रशासन ने चीनी मिल की 124 करोड़ नौ लाख 83 हजार रुपये की आरसी जारी कर दी है, साथ ही चीनी मिल प्रबंधन को किसानों का बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


चीनी मिल पर किसानों का करोड़ों रुपये बकाया चल रहा है। उसकी ओर से किसानों का एक भी रुपये का पेमेंट नहीं किया जा रहा है। किसान परेशान हैं लेकिन चीनी मिल प्रशासन किसानों की एक भी बात सुनने के लिए तैयार नहीं है।
-हरपाल, अहरुईया

शासन-प्रशासन के हाथ मेें सब कुछ है। अगर वह चाहेंगे, तो 24 घंटे के अंदर सभी किसानों के बकाया रुपये दिला सकते हैं, लेकिन उनके स्तर से ऐसा नहीं किया जा रहा है। इससे किसान और ज्यादा परेशान हैं।
-पप्पू हरनाथपुर

प्रशासन के स्तर से चीनी मिल पर फिर से शिकंजा कसने की तैयारी हुई है तो उम्मीद है कि जल्द ही किसानों को बकाया धनराशि मिल जाएगी। ऐसे में किसानों को राहत मिलेगी।
-संजीव अहरुईया

किसानों की कोई भी नहीं सुनता है, यही वजह है कि आज के समय गन्ना किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं। अधिकारी मौन धारण किए हुए हैं, जिसका लाभ चीनी मिल प्रशासन उठा रहा है।
-हाकिम सिंह, बेला

यदु शुगर मिल पर किसानों का 110 करोड़ रुपये से अधिक का बकाया आ रहा है। इसको लेकर मिल की आरसी जारी की गई है। किसानों का बकाया उनका अधिकार है और वह किसानों को शत प्रतिशत मिलना चाहिए।
विज्ञापन

-दीपक चौधरी, तहसीलदार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें