फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साएं किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मूसाझाग। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के बैनर तले दातागंज रोड पर किसानों ने जिला गन्ना अधिकारी के खिलाफ प्रदर्शन किया और सांकेतिक रूप से पुतला फूंका। किसानों ने कहा कि उनकी समस्याओं का समाधान गन्ना विभाग की ओर से नहीं किया जा रहा है। उनको लगातार परेशान किया जा रहा हैं।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष अंकित राठौर ने कहा कि संगठन की ओर से जब भी धरना प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही मिलता है। किसानों की समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जाता। उन्होंने कहा कि हमें हमारा हक चाहिए, अब आश्वासन से काम नहीं चलेगा। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी जिला गन्ना अधिकारी किसानों का भुगतान क्यों नहीं करा पाए हैं। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि 27 जुलाई को मिल मालिक के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज हो गई। इसके बाद भी प्रशासन मौन है। उन्होंने प्रशासन पर चीनी मिल से मिलीभगत का आरोप लगाया। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही सुधार नहीं हुआ तो किसान सड़कों पर जाम लगाने को मजबूर हो जाएंगे। इस मौके पर अतुल कुमार, विक्रम सिंह, सुरजीत कुमार, ललित कुमार, दिनेश सिंह, वीर बहादुर लाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें