बदायूं। डीएम कुमार प्रशांत ने एसडीएम सदर पारसनाथ मौर्य को निर्देश दिए हैं कि शहर में सफाई व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चार नवंबर से द्वितीय शिफ्ट में दोपहर तीन बजे से लगातार सफाई अभियान चलाया जाए।
चार नवंबर को डीएम चौराहे से अभियान की शुरुआत होगी। वहीं पांच नवंबर को नवादा से दातागंज तिराहे तक, छह को नवादा चौराहा के चारों तरफ सभी मार्ग, सात नवंबर को दास पेट्रोल पंप की ओर, आठ नवंबर को लालपुल चौराहे से मढ़ई चौक तक और नौ नवंबर को मढ़ई चौक से नवादा तक सफाई अभियान चलाया जाएगा। वही शहर को 14 सेक्टरों में बांटा गया है। सेक्टर एक से तीन और 13 में सफाई निरीक्षक मनोज सोनकर मोबाइल नंबर 9568553493, सेक्टर चार से सात तक सफाई निरीक्षक राकेश गंगवार मोबाइल नंबर 7017059612, सेक्टर आठ, नौ और 11 में सफाई निरीक्षक केशव गंगवार मोबाइल नंबर 9456280270, सेक्टर 10, 12 और 14 मे सफाई निरीक्षक राजीव मलिक मोबाइल नंबर 8077772482 संबंधित स्थानों पर जाकर सफाई निरीक्षण करेंगे। डीएम ने कहा है कि कूड़ा न उठने की दशा में सफाई निरीक्षक को फोन पर बताएं।