फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मान निधि पाने को किसान खुद करा रहे ऑनलाइन पंजीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित तमाम शिकायतें शासन तक पहुंच रही थी। इसमें कई अधिकारी, कर्मचारियों पर रुपये लेकर काम करने का आरोप लग रहे थे। इसको देखते हुए शासन द्वारा सम्मान निधि योजना को ऑनलाइन कर दिया गया है। जिसके तहत अब किसान खुद ही प्रधानमंत्री किसान योजना पोर्टल पर जाकर स्वयं ऑनलाइन आवेदन करा रहे हैं।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत राजस्व विभाग के कर्मचारियों ने किसानों से जरूरी दस्तावेज तो इकट्ठा कर लिए, लेकिन कहीं पंजीकरण नहीं कराया तो कहीं पर किसानों का पंजीकरण करते हुए कुछ गलतियां कर दी। इसके चलते किसानों के खाते में धनराशि नहीं पहुंची। जब किसानों ने इसके बारे में जानने की कोशिश की तो उन्हें इसके बारे में स्पष्ट जानकारी भी नहीं दी गई। ऐसी तमाम शिकायतें लगातार जिला प्रशासन से लेकर शासन तक पहुंचने लगी। इस पर सरकार ने किसानों की सहूलियत को देखते हुए प्रधानमंत्री सम्मान निधि के लिए ऑनलाइन आवेदन की सुविधा शुरू कर दिया, जिसके बाद अब पीएम सम्मान निधि की एप या वेबसाइट पर किसान खुद ऑनलाइन आवेदन कर रहे हैं।

ये है प्रक्रिया
संबंधित वेबसाइट खोलने पर इसमें फार्मर्स कार्नर का विकल्प स्क्रीन पर आता है। इसमें दो विकल्प होते हैं। इसमें न्यू फार्मर्स रजिस्ट्रेशन और बेनेफिशरी स्टेटस के लिंक खुलेंगे। इसके जरिये किसान जरूरी जानकारियां भरकर योजना के लिए आवेदन कर सकता है साथ ही पूर्व पंजीकरण की स्थिति के बारे में भी पता कर सकते हैं।
विज्ञापन


शासन की ओर से ऑनलाइन पंजीकरण की सहूलियत किसानों को दी जा रही है। अब किसान खुद मोबाइल पर भी ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। इससे आवेदन में गलत की गुंजाइश भी नहीं रहेगी। कई किसान इसका लाभ भी उठा रहे हैं।
विज्ञापन

- विनोद कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें