बदायूं। त्योहारों को ध्यान में रखते हुए खाद्य विभाग की ओर से 17 से 26 अक्तूबर तक अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान टीम ने दूध, घी, पनीर, मिठाई आदि के 37 सैंपल लिए, साथ ही 590 लीटर सरसों का तेेल और चार क्विंटल क्रीम सीज की। वहीं ढाई क्विंटल पनीर, 70 किलो खोवा, 10 किलो बूंदी का लड्डू जमीन में दबाकर नष्ट किया। अभिहीत अधिकारी चंद्र शेखर मिश्र ने बताया कि ये अभियान अभी निरंतर जारी रहेगा। संवाद