बिल्सी। नगर के मुख्य बाजार में बिक रहे सड़े-गले फलों को शनिवार को पालिका प्रशासन ने फिकवा दिया। नगर पालिका परिषद के प्रभारी सफाई निरीक्षक निशांत वार्ष्णेय ने बताया कि पिछले कई दिनों से लोग नगर की सब्जी मंडी गेट पर बेचे जा रहे सड़े-गले फलों को लेकर पालिका में शिकायत कर रहे थे। इस प्रकार के फलों को खाने से लोग कभी भी बीमार पड़ सकते थे। इसलिए पालिका की टीम ने यहां पहुंचकर इन फलों को फिकवा दिया। इसलिए फल विक्रेताओं में खासा हड़कंप मच गया। इस दौरान राजीव कुमार, पप्पू अली, प्रीतम बाबू आदि मौजूद रहे।