फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेड़ा नवादा में छह घरों में बिजली चोरी पकड़ी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। गुरुवार को विजिलेंस टीम ने खेड़ा नवादा में छापा मारकर छह घरों में बिजली चोरी होते पकड़ी ली। इस पर टीम ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

विजिलेंस टीम के उपनिरीक्षक जगवीर सिंह ने गुरुवार तड़के करीब तीन बजे टीम के साथ सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के खेड़ा नवादा में छापा मारा। उन्होंने खेड़ा नवादा के मोहल्ला बुंदी निवासी लाला पुत्र रहीश, अनीस पुत्र रहीश, वसीम उर्फ नसीम पुत्र बुलाखी, निसार अहमद पुत्र अजीज अहमद, दाउद पुत्र भूरे और मुन्ने पुत्र अहनुद्दीन घर में बिजली चोरी होते पकड़ी। इस दौरान पूरा मोहल्ला गहरी नींद में सो रहा था। जैसे ही टीम ने एक तरफ से चेकिंग शुरू की तो खलबली मच गई। लोगों की नींद उड़ गई। टीम उस समय से लेकर सुबह होने तक मोहल्ले में अभियान चलाती रही। उपनिरीक्षक ने सभी छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें