बदायूं। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत सोमवार को दातागंज पहुंचे। वहां पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजीव गुप्ता के आवास पर पहुंचे। पिछले दिनों राजीव गुप्ता की पत्नी का स्वर्गवास हो गया था। उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं लौटते समय भाकियू के बरेली मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना के आवास चित्रांश नगर पहुंचे। वहां पर पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा भारत सरकार अब ऐसे मुद्दों पर हस्ताक्षर करने जा रही है, जिससे चीन, न्यूजीलैंड, आस्ट्रेलिया से दूध आएगा, जो बाजारों में बिकेगा। इससे दूध उत्पादन करने वाले देश के लोग रोजी-रोटी के लिए मोहताज हो जाएंगे। इसका वह पूरा विरोध करेंगे। इसके तहत भाकियू 24 अक्तूबर को पूरे देश में देशव्यापी आंदोलन सभी जिला मुख्यालयों पर एक साथ करेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह, रामवीर भारती सतीश आदि मौजूद रहे। संवाद