फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शासन से उद्यान विभाग को आलू के बीज का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। आलू की बुवाई की तैयारी में जुटे किसानों के लिए राहत भरी खबर है। उद्यान विभाग को शासन से बीज का आवंटन मिल चुका है। किसान बीते वर्ष के मुकाबले 735 रुपये कम दाम पर विभिन्न प्रजातियों का फाउंडेशन बीज खरीद सकते हैं। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बीज का वितरण किया जाएगा। विभाग के लिए 11 सौ क्विंटल का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में बड़े पैमाने पर आलू की खेती की जाती है। इस वर्ष आलू के दाम काफी कम रहने से बहुत से किसान लागत मूल्य भी नहीं निकाल पाए। ऐसे में शासन ने किसानों को अच्छी प्रजाति का बीज उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। किसानों को परेशानी न हो, इसके लिए प्रति क्विंटल बीज पर 735 रुपये की कमी कर दी गई है। उद्यान विभाग में किसान आवेदन कर, पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बीज प्राप्त कर सकते हैं। शासन से विभाग को चिपसोना, गरिमा, ख्याति, कुफरी, सादा बाहर प्रजाति के बीज का आवंटन हुआ है। जिसके बाद आसानी से किसान बीज प्राप्त कर सकेंगे।
प्रजाति बीज का स्टॉक
कुफरी बाहर-500 क्विंटल, चिपसोना-50 क्विंटल, गरिमा-100 क्विंटल, ख्याति-299 क्विंटल, आनंद-100 क्विंटल, सादा बाहर-56 क्विंटल
शासन की ओर से जिले को 1100 क्विंटल आलू का बीज का लक्ष्य मिला। पिछली बार की अपेक्षा इस बार रेट में कमी आयी है। पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बीज का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-मुकेश, जिला उद्यान अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें