उझानी (बदायूं)। कछला में 22 गोवंश की मौत का मामला अब तक ठंडा नहीं पड़ा है। इस प्रकरण में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले दिनों जहां एक सफाई निरीक्षक निलंबित करते हुए चार केयरटेकर को हटा दिया गया था, वहीं शुक्रवार को कछला पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी संतोष कुमार शर्मा को भी सस्पेंड कर दिया गया।
शासन के निर्देश पर पिछले दिनों बरेली पशुपालन विभाग के एडी राजेश मोहन कछला में पहुुंचे थे। उन्होंने सभी बिंदुओं पर जांच की थी, जिसके बाद में रिपोर्ट बनाकर शासन के लिए भेज दी गई। इसको शासन ने संज्ञान में लिया। जिसके बाद में कछला पर तैनात पशुधन प्रसार अधिकारी संतोष कुमार शर्मा की लापरवाही मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया। उन पर शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार नहीं कराना पाया गया, जिसे हादसे की वजह से जोड़कर देखा गया। संवाद