फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईओ की तैनाती न होने से रुका वेतन, कर्मचारियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। नगर पंचायत कार्यालय पर शुक्रवार को कर्मचारियों ने तीन माह से वेतन न मिलने के विरोध में प्रदर्शन किया। कर्मचारियों का कहना था कि नगर पंचायत पर पिछले तीन माह से कोई अधिशासी अधिकारी तैनात नही है। नगर पंचायत में 42 कर्मचारी तैनात है जिनका तीन माह से वेतन सिर्फ ईओ के न होने से नहीं मिल पाया है। आने वाले समय मे दीपावली पर घर खर्च को भी पैसे नही है।
विज्ञापन

स्वायत्त शासन कर्मचारी महासंघ के शाखा अध्यक्ष पप्पू सिंह का आरोप है कि शासन और प्रशासन की अनदेखी के चलते नगर पंचायत में अब तक किसी भी ईओ की तैनाती नही की गई है जिससे कर्मचारी बेहद परेशान है। उन्होंने कहा सभी कर्मचारी दीपावली नही मनाएंगे और आवश्यकता हुई तो धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा। इस अवसर पर नितिन बाबू सक्सेना, सुरेश पाल सिंह, प्रेमशंकर मौर्य, रामबाबू, प्रमेंद्र पटेल, संतोष, राधे लाल, लालू, नरेश आदि मौजूद रहे।

नही बन रहे जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र
कुंवरगांव। नगर पंचायत में पिछले तीन महीने में 50 से अधिक लोगों ने जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने को आवेदन किये है लेकिन ईओ के न होने से सभी कार्य ठप हैं।
विज्ञापन


ईओ की तैनाती न होने से विकास कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं। एडीएम प्रशासन व जिलाधिकारी को दो बार लिखित में ईओ की तैनाती की मांग कर चुके है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ हा।
विज्ञापन

-शीतल गुप्ता, नगर पंचायत अध्यक्ष
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें