फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने किया भरण पोषण को दी जाने वाली धनराशि का ऑडिट

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। शासन के निर्देश पर गुरुवार को तीन सदस्यीय टीम बदायूं पहुंची। पहले दिन उन्होंने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल पर संरक्षित गोवंश के भरण पोषण को दी गई धनराशि का ऑडिट किया।
विज्ञापन

टीम में सहायक लेखा परीक्षण अधिकारी रविंद्र बहादुर, सीनियर ऑडिटर फौजदार सिंह व सिद्धार्थ ने पहले दिन सालारपुर, वजीरगंज और उझानी ब्लॉक में संचालित अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल के अभिलेखों को गहनता से देखा। साथ ही उन्होंने खंड विकास अधिकारियों से इसको लेकर वार्ता की। उनसे गोवंशों के रहने-खाने के बारे में जानकारी भी ली। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. एके जादौन ने बताया कि शुक्रवार को टीम द्वारा जगत और समरेर ब्लॉक की गोशालाओं में पल रहे गोवंश के भरण पोषण को दी गई धनराशि का ऑडिट किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें