उसहैत। कस्बा उसहैत से फर्रुखाबाद के लिए रोडवेज बस सेवा की शुरुआत की गई है। इससे उसहैत क्षेत्र के करीब बीस से पच्चीस गांव के लोग लाभांवित होंगे। बुधवार को क्षेत्रीय विधायक राजीव कुमार ने बदायूं डिपो की बस को उसहैत कस्बे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रोडवेज बस बदायूं से चलकर म्याऊं, उसहैत, अटेना, कंपिल होती हुई फर्रुखाबाद पहुंचेगी। बस सेवा का लाभ कानपुर की ओर जाने वाले यात्रियों को अधिक होगा। इससे उनके काफी समय की बचत होगी। इस अवसर पर एआरएम राजेश कुमार, सहायक यातायात निरीक्षण राजेश सक्सेना, अशद कदीर आदि उपस्थित थे। इसी के साथ विधायक राजीव कुमार ने उसहैत क्षेत्र को दी गई 108 स्वास्थ्य सेवा गाड़ी का भी शुभारंभ किया। संवाद