बदायूं। नेहरू इंटर कॉलेज रुदायन में आयोजित ‘हमारे बुजुर्ग-हमारे प्रेरणा स्रोत’ कार्यक्रम के तहत प्रधानाचार्य आलोक कुमार द्वारा नगर के वयोवृद्ध जनों का सम्मान माल्यार्पण व शाल ओढ़ाकर किया गया।
कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारे सबसे अच्छे शुभचिंतक होते हैं और हमें उनका हर तरह से ख्याल रखना चाहिए। शिक्षक शराफ़त समीर ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारे लिए कड़ी धूप में घने साये की तरह हैं। हमें उनका सम्मान बनाए रखना है। बुजुर्ग रामप्रकाश गुप्ता ने कहा कि बुजुर्गों की दुआएं हमारे जीवन की हर मुश्किल में रोशनी दिखाती हैं। इस अवसर पर सुरेश जौहरी, देव प्रकाश, सोमवीर सिंह, लाखन सिंह, मलखान सिंह, दयाराम, परसादी तथा भुवनेश्वर दयाल गुप्ता का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरेश जौहरी ने की। इस मौके पर उपप्रबंधक कुलदीप शर्मा, प्रबंध समिति सदस्य वेदराम, शिक्षक हरिशंकर त्रिपाठी, ब्रजकिशोर, आदेश व अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।