बदायूं। रक्तदान महादान है। आपका रक्त जरूरत पड़ने पर किसी की जान बचा सकता है। कुछ ऐसा ही पावन उद्देश्य लेकर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से प्रतिवर्ष 14 जून यानी विश्व रक्तदान दिवस और एक अक्तूबर यानी राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया जाता है। इसी परिप्रेक्ष्य में इस बार भी मंगलवार एक अक्तूबर को अमर उजाला की ओर से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में एक शिविर लगाया जाएगा, जिसमें आकर रक्तदानी इस महादान में अपनी सहभागिता निभा सकते हैं। सुबह 10 बजे से लगने वाले इस शिविर का उद्घाटन प्रभारी सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह व सीएमएस डॉ. बीबी पुष्कर करेंगे। ब्यूरो