बदायूं। नगर पालिका के जलकल अभियंता बीडी राजपूत ने बताया कि नगर पालिका परिषद के गिंदोदेवी व सिरसा रोड स्थित नलकूपों पर बिजली संबंधी फाल्ट होने के कारण शनिवार को विजय नगर कॉलोनी, मीराजी की चौकी, मढ़ई चौक, टिकटगंज, प्रोफेसर कॉलोनी, सैयदगंज आदि मोहल्लों की पेयजलापूर्ति आंशिक रूप से प्रभावित रहेगी। उन्होंने लोगों से संयम बनाए रखने की अपील की है। ब्यूरो