फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली का 50 लाख रुपये परिषदीय स्कूलों पर बकाया, बीएसए को भेजा नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। पावर कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने सरकारी महकमों पर चल रहे बकाए की ओर ध्यान देना शुरू कर दिया है। इसके तहत बुधवार को बाढ़ विभाग का बिजली कनेक्शन काटा, वहीं डायट प्राचार्य को बकाए को लेकर नोटिस दिया गया था। गुरुवार को बेसिक स्कूलों पर चल रहे 50 लाख रुपये के बकाए को लेकर बीएसए को नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

जिले में सरकारी कार्यालयों पर चल रही बकाया धनराशि वसूलने को लेकर शासन की ओर से जिला स्तरीय अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए गए हैं। इसको लेकर विभागीय अधिकारियों की ओर से तेजी से इस दिशा में काम करना शुरू कर दिया है। इसके तहत बुधवार को जहां पावर कॉरपोरेशन के अधिकरियों ने बाढ़ खंड विभाग का कनेक्शन काट दिया था और पीडब्ल्यूडी व डायट प्राचार्य को बिल जमा करने के लिए नोटिस जारी किया गया था, वहीं गुरुवार को पावर कॉरपोरेशन की ओर से बेसिक स्कूलों पर 50 लाख रुपये से अधिक का बिल बकाया होने पर बीएसए को नोटिस जारी किया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि सरकारी विभागों के बड़े बकाएदारों की लिस्ट में स्वास्थ्य व शिक्षा विभाग के अलावा अन्य विभाग भी शामिल है। अगर समय रहते इन विभागों ने बिल जमा नहीं किया जाता है, तो इनकी भी बिजली काट दी जाएगी।

बिजली का बेसिक विभाग के स्कूलों पर लाखों रुपये बकाया चल रहा है। इसको लेकर पूर्व में बीएसए को नोटिस जारी किया जा चुका है, फिर से रिमाइंडर भेजा है। अगर अब बिल जमा नहीं किया तो स्कूलों की बिजली काट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वाईएस राघव, अधिशासी अभियंता प्रथम खंड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें