फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने जमीनों को कब्जा मुक्त कराने की मुहिम की शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
आसफपुर। रेलवे ने अपनी जमीनों को अवैध कब्जे से मुक्त कराने की मुहिम शुरू कर दी है। मंगलवार को एक टीम ने इलाके का भ्रमण कर रेलवे की जमीन पर कब्जों का जायजा लिया। मौखिक चेतावनी के साथ कब्जा हटाने को कहा।
विज्ञापन

बरेली-चंदौसी रेल लाइन पर आसफपुर रेलवे स्टेशन के आसपास रेलवे की जमीन पर कब्जे हो गए हैं। तमाम लोगों ने यहां पक्के निर्माण भी कर लिए हैं। इन दिनों रेलवे का कायाकल्प हो रहा है। रेल लाइन को विद्युतीकृत करने के साथ आसफपुर में टीएसएस (ट्रैक्शन सब स्टेशन) भी बनना है। इसको लेकर रेलवे की नजर अपनी जमीन पर है। मंगलवार को सीनियर सेक्शन इंजीनियर दिनेश कुमार के नेतृत्व में रेलवे की टीम जमीन पर कब्जों का जायजा लेने पहुंची। कब्जा करने वालों को एक सप्ताह का नोटिस दिया गया है। दिनेश कुमार ने बताया कि अगर तय समय पर कब्जा नहीं हटाया जाता है तो रेलवे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई करेगा। कब्जा करने वालों के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें