फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंदर की घुड़की से महिला छत से गिरी, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। थाना क्षेत्र के गांव पहाड़पुर में एक महिला बंदर की घुड़की से घबराकर छत से नीचे गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए बरेली रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव निवासी जमुना प्रसाद की पत्नी दिल्लो देवी गुरुवार दोपहर अपने घर की छत पर किसी काम से गईं थीं। यहां मौजूद बंदरों ने उन्हें घुड़की दे दी, जिससे वह घबराकर छत से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल होने पर परिवार के लोग उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। प्राथमिक चिकित्सा के बाद हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया। परिवार वालों के मुताबिक उनके सिर में गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें