फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: पीईटी छूटते ही जाम हो गईं शहर की सड़कें

विज्ञापन
बदायूं में पीईटी की पहली पाली की परीक्षा छूटने केबाद पुलिस लाइन से इंद्रिरा चौक तक लगी वाहनों क
विज्ञापन
बदायूं। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) रविवार शाम छूटते ही शहर की सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ा तो जाम के हालात बन गए। पुलिस लाइन चौराहे से इंदिरा चौक होते हुए दातागंज तिराहे तक वाहनों का बड़ी संख्या में आवागमन रहा। इस वजह से राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

रविवार शाम परीक्षा छूटते ही परीक्षार्थियों में अपने गंतव्य तक पहुंचने की जल्दी दिखाई दी। कोई रोडवेज बस स्टेशन पहुंचने की कोशिश में था तो कोई ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर जा रहा था। एक ही समय में बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों और उनके साथ आए लोगों के सड़कों पर उतरने से यातायात व्यवस्था पर दबाव बढ़ गया।
ऑटो, ई-रिक्शा, दोपहिया और चार पहिया वाहनों की संख्या बढ़ने से प्रमुख चौराहों पर वाहनों की रफ्तार थम गई थी। सीओ यातायात सुनील कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा छूटने के बाद एक साथ सड़कों पर दबाव बढ़ने के साथ कुछ समय के लिए जाम जैसी स्थिति बनी, लेकिन यातायात व्यवस्था में लगे पुलिसकर्मियों ने तत्काल स्थिति नियंत्रण में कर ली, इससे लोगों को अधिक देर परेशानी नहीं हुई।

बदायूं में पीईटी की पहली पाली की परीक्षा छूटने केबाद पुलिस लाइन से इंद्रिरा चौक तक लगी वाहनों क

बदायूं में पीईटी की पहली पाली की परीक्षा छूटने केबाद पुलिस लाइन से इंद्रिरा चौक तक लगी वाहनों क

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें