42,330 चालान किए यातायात पुलिस ने तीन माह में
संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। जिले के लोग यातायात नियमों के प्रति कितने सजग हैं, आंकड़े इसकी गवाही दे रहे हैं। यातायात नियमों के उल्लंघन में यातायात पुलिस ने तीन माह में नवंबर से जनवरी तक 4.50 करोड़ के चालान काटे। इनमें 80 फीसदी चालान बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग में किए गए हैं। कुल जुर्माना में खजाने में 71.46 लाख रुपया जमा किया जा चुका है, जबकि 3.96 करोड़ की वसूली को पुलिस नोटिस भेजेगी।
नबंवर से जनवरी तक तीन माह के आंकडे बताते हैं कि जिले में 42,330 चालान यातयात पुलिस द्वारा किए गए। इसके बाद भी लोग यातायात नियमों के प्रति सजग नहीं हुए हैं। अब भी लोग सड़कों पर यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। कार चलाते वक्त बिना सील्ट बेल्ट, बाइक चलाते वक्त बिना हेलमेट के फर्राटे भरते हुए दिख रहे हैं। अब जिनके चालान काटे गए हैं, उनकी धनराशि जमा न करने वालों को पुलिस रिमाइंडर भेज रही है और धनराशि जमा कराने का काम कर रही है। रिमाइंडर के बाद भी चालान की रकम जमा नहीं की तो चालान कोर्ट भेज दिया जायेगा। वहां पर वकील के माध्यम से जुर्माना सहित जमा करना होगा।
-
ये है ट्रैफिक पुलिस की स्थिति
- ट्रैफिक पुलिस में एक टीआई, आठ टीएसआई, 35 हेड कांस्टेबल, आठ सिपाही समेत 52 होमगार्ड तैनात हैं। कुल मिलाकर 104 अधिकारी और कर्मचारी शहर की ट्रैफिक व्यवस्था संभाले हैं।
-
फैक्ट फाइल
माह - कुल चालान- कुल चालान राशि- कुल वसूली राशि कुल बकाया राशि
नबंवर में कुल चालान- 21,313 2,33,81,200 39,46,700 1,94,34,500
दिसंबर में कुल चालान- 16,788 1,79,12,207 26,53,300 1,52,58,907
जनवरी में कुल चालान-42,23 55,04,800 54,6,400 49,58,400
नबंवर में सीज वाहन - 188
दिसंबर में सीज वाहन - 148
जनवरी में सीज वाहन- 48
-
जिले में लगातार अभियान चलाकर यातायात के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही सख्ती से काम लिया जा रहा है। लगातार बिना हेल्मेट , बिना सीटबेल्ट के लोगों का चालान कर पुलिस उन्हें जागरूक करने का भी काम कर रही है। सख्ती के साथ आगे भी चालान होते रहेंगे। - रामसेवक राठौर, टीआई