शिविर : उझानी के नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कॉलेज में तीन दिवसीय स्काउट-गाइड शिविर प्रात: 10 बजे से।
उत्तम सत्य धर्म कार्यक्रम : बिल्सी के मोहल्ला संख्या दो स्थित श्री चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में मनाए जा रहे दस दिवसीय पर्युषण पर्व के पांचवें दिन यहां उत्तम सत्य धर्म के रूप में कार्यक्रम सुबह 10 बजे से।
जनकल्याणकारी शिविर : विकास खंड अंबियापुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत सात दिवसीय जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से।
बैठक : सेवानिवृत्त कर्मचारी व पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक पेंशनर्स भवन कोषागार कार्यालय में पूर्वाह्न 11 बजे से।
आरती : कछला घाट पर गंगा आरती शाम सात बजे।