रक्तदान शिविर : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की ओर से रक्तदान शिविर जिला अस्पताल में सुबह 10 बजे से।
श्रद्धांजलि सभा : आतंकी हमले में मारे गए लोगों को शहर कांग्रेस की ओर से श्रद्धांजलि सभा के कार्यालय पर शाम पांच बजे दी जाएगी।
पदयात्रा : बिल्सी विधानसभा क्षेत्र के गांव कुरऊ पंचायत घर से सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर पदयात्रा सुबह 9 बजे से निकलेगी।
राजतिलक : उसावां की श्रीरामलीला में भगवान श्रीराम के राजतिलक की लीला का मंचन शाम 8 बजे।