हनुमान चालीसा पाठ : बिल्सी के तहसील रोड स्थित श्री बालाजी भक्ति धाम पर हनुमान जी को चोला चढ़ाकर चालीसा का पाठ सुबह 8 बजे से।
- बिल्सी रोड स्थित श्री बालाजी बलदेवधाम गुधनी में हनुमान जी के शृंगार के बाद चोला चढ़ाकर चालीसा और सुंदरकांड का पाठ सुबह 8 बजे से।
संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम : जिले के सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम में बीएलओ नए वोट बनाने के साथ नामों में संशोधन का कार्य सुबह 10 बजे से करेंगे।
वार्षिक निरीक्षण : अलीगढ़ से आई टीम की ओर से शिव देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वार्षिक निरीक्षण सुबह 10 बजे से किया जाएगा।
स्वास्थ्य शिविर : उझानी में लायंस क्लब की देखरेख में दिव्यांगता निवारण ऑपरेशन के लिए पंजीकरण व परीक्षण शिविर भल्ला-मैंमिया मार्केट के सामने रेलवे स्टेशन रोड पर सुबह 10 बजे से।
मतदाता जोड़ो अभियान : भाजपा महिला मोर्चा की ओर से जिले में अलग-अलग जगह पर विशेष मतदाता जोड़ो अभियान पूर्वाह्न 11 बजे से।
बैठक : सैदपुर नगर पंचायत के सभागार में स्व-गणना के संबंध में बैठक अपराह्न एक बजे से।
गंगा आरती : कछला घाट पर गंगा आरती शाम 6 बजे से।