जागरूकता कार्यक्रम : एड्स जागरूकता को लेकर जिला अस्पताल की ओर से कार्यक्रम चंद्रिका देवी इंटर कॉलेज में सुबह दस बजे से।
किसान दिवस : विकास भवन सभागार में किसान दिवस पूर्वाह्न 11 बजे से।
संविधान बचाओ संवाद : इतवार बाजार हजरतपुर में कांग्रेस का संविधान बचाओ संवाद दोपहर 12 बजे से।
शिव महापुराण : उझानी के महाराजा अग्रसेन श्रवण कुमार अग्रवाल धर्मशाला में शिव महापुराण की कथा शाम तीन बजे से।
कथा : शहर के लालपुल स्थित साहू धर्मशाला में श्रीमद्भागवत कथा शाम पांच बजे से।
सांस्कृतिक कार्यक्रम : पंजाबी कॉलोनी उझानी में भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम शाम सवा पांच बजे से।