हनुमान चालीसा का पाठ : बिल्सी के तहसील रोड स्थित शिव शक्ति ओम मंदिर में बालाजी भक्त मंडली के सेवादार की ओर से हनुमान जी का शृंगार कर चालीसा का पाठ सुबह 8 बजे से।
शीतल जल प्याऊ : स्काउट गाइड की ओर से रोडवेज के पास शीतल जल प्याऊ का शिविर सुबह दस बजे लगाया जाएगा।
मोबाइल वितरण समारोह : अंबियापुर विकास खंड परिसर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक हरीश शाक्य की ओर से मोबाइल का वितरण पूर्वाह्न 11 बजे से किया जाएगा।
गोशाला का शिलान्यास : बिल्सी नगर के नैथआ रोड पर वृहद कान्हा गोशाला का शिलान्यास दोपहर 12 बजे।
महाकाल का शृंगार : बिल्सी के मुख्य बाजार स्थित कुटी मंदिर एवं शिव शक्ति भवन मंदिर में भक्तों की ओर से महाकाल का शृंगार शाम छह बजे किया जाएगा।