हनुमान चालीसा : बिल्सी के शिव शक्ति ओम मंदिर में हनुमान जी का शृंगार व चालीसा पाठ सुबह 09 बजे से।
एसआईआर शिविर : एसआईआर फॉर्म जमा करने के लिए जिले के सभी बूथों पर फॉर्म भरने का काम सुबह 10 बजे से होगा।
शिव महापुराण कथा : कामेश्वर धाम मंदिर जहांगीराबाद में शिव महापुराण की कथा शाम 04 बजे से।
महाकाल का शृंगार : बिल्सी नगर के मोहल्ला संख्या छह स्थित कुटी मंदिर में महाकाल का शृंगार शाम 06 बजे से।
श्रीरामलीला : माधव किसान मेला में श्रीरामलीला का आयोजन रात 08 बजे से।
सुंदरकांड : बिल्सी के पंचमुखी सिद्धबली हनुमान बाबा मंदिर और मोहल्ला नंबर दो में सुंदरकांड का पाठ सुबह 09 बजे।