श्रीमद्भागवत कथा : दबताेरी में ग्राम देवी मंदिर पर श्रीमद्भागवत कथा शाम 07 बजे से।
उर्स का आगाज : विश्व प्रसिद्ध छोटे-बड़े सरकार के उर्स की शुरूआत सुबह 10 बजे से, सूफी सिंगर करेंगे शिरकत।
व्याख्यान : भारतीय ज्ञान परंपरा पर डॉ. कीर्ति पांडे का व्याख्यान राजकीय डिग्री कॉलेज में प्रात: 10 बजे से।
स्वास्थ्य शिविर : बिल्सी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं उपचार शिविर सुबह 10 बजे से।
नारी सशक्तीकरण : ओरछी के खेड़ादास विद्यालय में नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम 12 बजे से।
कलश यात्रा : शहर के मोहल्ला नेकपुर स्थित भगवान परशुराम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्रीराम कथा से पहले कलश यात्रा शाम तीन बजे से।