अखंड पाठ : दबतोरी क्षेत्र के ग्राम ततारपुर में जखई महाराज के मंदिर पर श्रीरामचरितमानस का अखंड पाठ सुबह 7 बजे से।
काउंसलिंग : महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए चल रही छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग सुबह 10 बजे।
कथा : छिबऊ कला स्थित खिन्नी बाबा आश्रम पर श्रीराम कथा में राम वनवास की कथा का वर्णन अपराह्न दो बजे से।
महाकाल का शृंगार : बिल्सी के मोहल्ला संख्या छह स्थित कुटी एवं शिव शक्ति भवन मंदिर में सेवादारों की ओर से महाकाल का शृंगार शाम 7 बजे से।
मजलिस : सैदपुर के मोहल्ला खेड़ा स्थित बड़े इमामबाड़े पर मोहर्रम की मजलिस शाम 7:30 बजे से।