फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: सिटी मजिस्ट्रेट ने शुरू की वन स्टॉप सेंटर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। महिला अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर के मामले में सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह ने जांच शुरू कर दी है। सेंटर से तीन दिन पहले एक लड़की पुलिस कर्मियों को चकमा देकर बाहर निकल गई थी। उसे दूसरे दिन शाम को तलाश करके लाया गया था। इसमें किसकी लापरवाही रही। इसकी डीएम के आदेश पर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

महिला अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर के हालात नहीं सुधर रहे हैं। यहां लगातार कर्मचारियों की लापरवाही सामने आ रही है। अब तक यहां से तीन बार लड़कियां निकल कर बाहर जा चुकी हैं। एक मामले में तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित भी किया जा चुका है और पूरे स्टाफ की सेवाएं समाप्त की जा चुकी हैं।
अभी तीन दिन पहले एक लड़की सेंटर से निकलकर बाहर चली गई थी। उसे दूसरे दिन बरामद किया जा सका था लेकिन विभागीय अधिकारियों ने इसे छिपाने की काफी कोशिश की। इसके बावजूद कर्मचारियों की लापरवाही सबके सामने आ गई।
विज्ञापन

इस मामले को डीएम ने गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए थे। जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट ब्रजेश कुमार सिंह ने जांच शुरू कर दी है। उन्होंने सेंटर में आने-जाने वाली लड़कियों के संबंध में सूचना मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें