सपा सांसद धर्मेंद्र यादव के समर्थन में निकाले जुलूस
समाजवादी पार्टी के एक बड़े सफेदपोश के खिलाफ मोर्चा खोलने के बाद से शहर विधायक आबिद रजा के पुतले फूंकने का दौर शहर के लेकर देहात तक जारी रहा। शहर और देहात में तमाम मुस्लिम कार्यकर्ताओं ने आबिद के विरोध में नारेबाजी और धरना प्रदर्शन करते हुए पुतले फूंके। साथ ही सांसद धर्मेंद्र यादव के पक्ष में जोरदार तरीके से नारेबाजी भी की।
समाजवादी पार्टी की नगर कार्यकारिणी की ओर से घंटाघर पर सांसद धर्मेंद्र यादव के समर्थन में धरना प्रदर्शन दिया गया। साथ ही शहर विधायक आबिद रजा का पुतला फूंक दिया गया। कहा कि विकास पुरुष सांसद का विरोध करने वाला खुद को सच्वा और अच्छा इंसान बता रहा है, गलत है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष तनवीर हसन खां, स्वाले चौधरी, सोहेल सिद्दीकी, अशरफ पीर, परवेज अली, मोतशाम सिद्दीकी, फहीमउद्दीन, गुड्डू गाजी, सोहराब हुसैन, हाजी शाह आलम, फैजान आजाद, सलीमउद्दीन, हारून खां, यामीन उस्मानी, फरत अली, मोहम्मद मियां, कमालउद्दीन, फिरोज खां,गौरव यादव, सुमित वाल्मीकि, शमशाद, ओमवीर सिंह आदि शामिल रहे।
------
रुदायन में फूंका आबिद का पुतला
रुदायन। बदायूं का सियासी तापमान अब शहर से साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी गरमाने लगा है। समाजवादी नव युवा संघ के कार्यकर्ताओं ने ग्राम करियामई में शहर विधायक आबिदरजा का पुतला फूंका। विधायक रजा से नाराज कार्यकर्ताओं ने चौराहा पर उनका पुतला फूंका।
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम सपनों में भी नहीं सोच सकते हैं कि कभी ऐसा विकास होगा। संघ किसी गलत बात को बर्दाश्त नहीं करेगा। पुतला फूंकने वालों में रामशंकर यादव, कैलाश उपाध्याय, हरपाल यादव, सुभाष यादव, नवनीत पाठक, जितेंद्र सिंह, पप्पू गुप्ता, चंदन गुप्ता, नीरज झा, संजीव गुप्ता, मुकेश गुप्ता, धीरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
-------
जुलूस निकालकर फूंका आबिद का पुतला
वजीरगंज। रविवार को नगर के रोडवेज पर सांसद धर्मेंद्र यादव के समर्थकों ने सदर विधायक आबिद रजा के विरोध में नारेबाजी करते हुए उनका पुतला फूंक दिया। समर्थकों ने विधायक पर कई आरोप भी लगाए। सांसद समर्थक नवाब खां के नेतृत्व में तमाम लोगों ने विधायक रजा के पुतले को लेकर जुलूस निकाला। पुसगवां मार्ग से होता हुआ जुलूस एमएफ हाइवे स्थित रोडवेज पर पहुंचा, जहां प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक दिया। पुतला फूंकने वालों में यशपाल सिंह चौहान, अनिल सैनी, विनोद शर्मा, कुन्नू बाबू, कल्लू माली, डीपी सिंह, अनस अंसारी, सपना गुप्ता सहित अनेक लोग थे।
------
सपा सरकार में सांसद ने कराया अथाह विकास
बदायूं। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की एक बैठक जिला कार्यालय पर हुई, जिसमें जिलाध्यक्ष स्वाले चौधरी ने कहा कि जब से प्रदेश में सपा सरकार आई है, तब से जिले में सांसद धर्मेंद्र यादव ने अथाह विकास कराया है। कहा कि मेडिकल कॉलेज, ओवरब्रिज, मॉडल स्कूल, राजकीय कन्या डिग्री कॉलेज, फोरलेन आदि तमाम विकास कार्य किए हैं।