फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैमिली हेल्थ कार्ड के नाम पर ठगी करने वाले चार लोगों को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। फैमिली हेल्थ कार्ड बनाने के नाम पर ठगी करने वाले चार लोगों को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। चार ठगों की टीम में दो युवतियां, एक महिला और एक युवक शामिल हैं। बृहस्पतिवार को इन लोगों ने पड़ोसी गांव दरावनगर में ग्रामीणों से 50-50 रुपये वसूलकर फर्जी फैमिली हेल्थ कार्ड बनाए थे। शुक्रवार को चारों फकीराबाद गांव पहुंच गए। कुछ ग्रामीणों ने यहां भी कार्ड बनवा लिए, लेकिन बाद में ग्रामीण समझ गए और उनको पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

कुंवरगांव थाने के गांव फकीराबाद में दो युवतियां, एक महिला और एक युवक शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे हाथों में बैग और रंग-बिरंगे कार्ड लेकर ग्राम प्रधान सुरेश पाल सिंह के घर पहुंचे। इन लोगों ने प्रधान को बताया कि वह फैमिली हेल्थ कार्ड बना रहे हैं। अगर वह गांव के लोगों से कह दें तो गांव वाले कार्ड बनवा लेंगे। प्रधान ने इस योजना के बारे में कोई जानकारी न होने की बात कहते हुए इंकार कर दिया। इसके बाद भी यह चारों एक घर के बाहर चारपाई पर बैठ गए। ग्रामीणों को बरगला कर फैमिली हेल्थकार्ड के नाम से 50-50 रुपये वसूलने लगे। परिवार का पूरा ब्योरा भरने के बाद यह कार्ड ग्रामीणों को दे रहे थे और कह रहे थे कि इससे निजी अस्पतालों में उनको इलाज में रियायत मिलेगी। इस बारे में प्रधान के भतीजे भगवान सिंह को पता लगा। उसने मोबाइल पर प्रभारी सीएमओ डॉ. प्रमोद कुमार से बात की तो उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की ओर से ऐसी कोई योजना चलाए जाने की बात से इंकार करते हुए कार्ड बनाने वालों को पुलिस के सुपुर्द करने का सुझाव दिया। इसके बाद भगवान सिंह ने यूपी 112 को कॉल की। मौके पर पहुंची यूपी 112 ने चारों को हिरासत में ले लिया। इनको थाने लाया गया। हालांकि, बाद में यहां से छोड़ दिया गया। प्रभारी एसओ अखिल कुमार त्यागी ने बताया कि पकड़े गए लोगों से पूरी जानकारी लेकर उन्हें छोड़ दिया गया है। जांच की जा रही है, यदि जरूरत पडे़गी तो उन्हें फिर से बुलाकर पूछताछ की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से फैमिली हेल्थ कार्ड बनाए जाने संबंधी कोई योजना नहीं चल रही है। कुंवरगांव से इस तरह के कार्ड बनाए जाने की शिकायत आई थी। गांव के लोगों को सुझाव दिया गया कि कार्ड बनाने वालों को पुलिस के सुपुर्द कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. प्रमोद कुमार, एसीएमओ/प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें