ब्लाक मुख्यालय नहीं आ पा रहे दर्जनभर गांवों लोग
सात किमी फेर से आ रहे हैं पुलिया पार के गांव के लोग
ब्लाक समरेर की ग्राम पंचायत सिमरिया और ग्राम पंचायत गढ़ा को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग की पुलिया बारिश के पानी के तेज बहाव के कारण टूट गई, जिससे क्षेत्र के कई गांवों का संपर्क टूट गया है।
मूसाझाग क्षेत्र के गांव कौर मंझारा बकरापुर, मौसमपुर हथनीभूड़ कला, कुंडा मैरी, बजरमैरी, तिकुलापुर, गंगपुर आदि दर्जनभर गांवों से ब्लाक का सीधे संपर्क टूट गया है। इस रोड से दातागंज के समरेर ब्लाक तक जाने के लिए सुगम और सही रास्ता है। अब इस क्षेत्र के लोगों को ब्लाक आने के लिए दातागंज होकर जाना पड़ रहा है। इन गांवों के लोगों को सात किलोमीटर की दूरी अधिक तय करनी पड़ रही है। वहीं रास्ता तय करने में समय भी अधिक लग रहा है। पुलिया टूटे लगभग एक सप्ताह से अधिक समय हो चुका है। बावजूद किसी ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। सिमरिया की प्रधान निशा विजेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान गढ़ा ग्रीस पाल सिंह, मझारा के प्रधान राजू, कौर के प्रधान भूरे सिंह, तिकुलापुर के प्रधान सुरेंद्र, मौसमपुर के मोहम्मद शफी, भगवानदास जाटव आदि ने पुलिया व रोड ठीक कराए जाने की मांग की है।