फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईसाईयों ने निकाला शांति मार्च

Thu, 23 Apr 2015 07:36 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
ईसाई समुदाय पर लगातार हो रहे हमलों के विरोध में जिले के ईसाईयों ने आवाज उठाई। उन्होंने शांति मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शित किया। बाद में प्र्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर पूजास्थलों और समाज के लोगों की सुरक्षा करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

आल चर्चेस एसोसिएशन के बैनर तले एकत्र हुए जिले के ईसाईयों नेे गुरुवार को शांति मार्च निकाला। उन्होेंने शांति मार्च के जरिए उनके समुदाय पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई और सांकेतिक विरोध भी प्रदर्शित किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में कहा गया कि 17 अप्रैल को आगरा के सेंट मेरी चर्च में कुछ उपद्रवियों ने हमला कर मूर्ति और दीवार तोड़ दी। कांच के बक्सों में रखी गई प्रतिमाओं को तोड़ा गया। कार के शीशे तोड़ दिए। 20 मार्च को जबलपुर के गिरिजाघर में तोड़फोड़ की गई। 14 मार्च को पश्चिम बंगाल में 71 वर्ष की नन से गैंगरेप किया गया। 14 जनवरी को दिल्ली के विकासपुरी इलाके के चर्च में तोड़फोड़ की गई। पिछले साल भी चर्च और उनके समुदाय पर हमले हुए हैं। ये सब अकस्मात नहीं, बल्कि ये सुनियोजित साजिश के तहत किया जा रहा है। ज्ञापन के माध्यम से कहा गया कि भारत में ईसाई संविधान का आदर करते हुए देश के उत्थान के लिए कार्य कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान कर रहे हैं, ऐसे में कुछ लोग सामाजिक सौहार्द को ठेस पहुंचाकर उन्हें और उनके पूजाघरों को निशाना बना रहे हैं। ये प्रवृत्ति ठीक नहीं है। भारत सरकार को इस पर अकुंश लगाना चाहिए। सभी ने एक स्वर से आगरा में हुई घटना की निंदा करते हुए दोषियों की अबिलंव गिरफ्तारी की मांग उठाई। शांति मार्च में पास्टर राजीव मैसी, सचिन राबिंसन, फादर बिन्नी, फ्रांसिस, अजीत पॉल, रेव्ह एफ डेविड, मनोज मसीह, विजय मसीह, प्रभात सिंह, एलिस मसीह, विक्रांत मसीह, अजय राम, सिद्धार्थ, रितेश मल आदि शामिल रहे।

बसपा का धरना-प्रदर्शन 27 को
बदायूं। बहुजन समाज पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक में 27 अप्रैल को होने वाले धरना-प्रदर्शन की रूपरेखा तय की गई। जिला सचिव मनोज कश्यप ने बताया कि मालवीय आवास पर आंदोेलन किया जाएगा। इसके लिए लगातार जनसंपर्क किया जा रहा है। 27 अप्रैल को भारी संख्या में लोगों से धरनास्थल पर पहुुंचने का अनुरोध किया जा रहा है, जिससे सूबे की सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की जा सके। डा.सुशील कुमार सिंह, मुकेश शर्मा, धीरपाल सिंह, मोहित राज, नदीम खां, नत्थू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें