फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान में चोरी के बाद ताला लगा गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
इस्लामनगर। कस्बे में चोरों ने बंद मकान का ताला तोड़कर पहले तो घर में रखी नगदी समेत कीमती सामान चोरी कर लिया। इसके बाद चोर दरवाजे में अपना ताला डाल गए। तीन दिन बाद रिश्तेदारी से जब परिजन लौटे तो आश्चर्य चकित हो गए। किसी तरह ताला तोड़कर अंदर पहुंचे तो कमरे के ताले टूटे पड़े थे। सारा सामान भी बिखरा पड़ा था। पीड़ित ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला मुराबान निवासी राहुल अपनी पत्नी के साथ बीते सोमवार को रामपुर अपनी ससुराल गए थे। मकान का ताला लगाने के बाद चाबी पड़ोस में ही देकर गए। गुरुवार शाम परिजन वापस लौटे तो दरवाजे पर अन्य ताला लगा देखकर चौंक गए। पहले तो वह इसे पड़ोसियों का मजाक समझते रहे, लेकिन जब ताला तोड़कर मकान में गए। यहां पर कमरे के ताले टूटे पड़े थे। कमरे में सारा सामान भी इधर-उधर बिखरा हुआ था। यह देख परिजन सब समझ गए। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। कुछ ही देर में घटना की जानकारी पूरे कस्बे में फैल गई। पीड़ित ने थाने पहुंचकर घटना की तहरीर दी। पीड़ित के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण और बीस हजार की नगदी चोरी हुई है। चोरी के बाद इस अजीव वाकया से लोगों में चर्चा बना हुआ है। एसओ जसवीर सिंह ने बताया कि कुछ लोगों पर शक है पुलिस जांच कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें