सीडीओ देवेंद्र सिंह कुशवाहा ने समग्र गांवों में विकास और कार्यक्रमों के पटरी से उतरने के कारण नई पहल की है। इसके लिए समग्र गांवों के प्रधान और सचिवों की बैठक ली और जिम्मेदारियां सौंप कर प्रत्येक महीने गांव में पंचायत लगाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
जिले में समग्र गांवों के विकास और कार्यक्रमों के लिए 12 बिंदु तय हैं। इस वर्ष के लिए 31 समग्र गांव स्वीकृत हैं। इन गांवों में विकास कार्य और सरकारी कार्यक्रम तत्परता से लागू हों और लाभार्थियों को उनका ईमानदारी के साथ लाभ मिले इसके लिए अब तक अधिकारियों के दौरे होते रहे हैं। वहीं समग्र गांवों के नोडल अधिकारी भी इसमें लगे हैं लेकिन कुछ कार्यदायी संस्थाएं फिर भी फिसडडी हैं। सीडीओ ने इस संबंध में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, एएनएम, लेखपाल आदि संबंधित कर्मचारियों को भी पंचायत में बुलाने को कहा गया है।