फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: सीएचओ ने काली पट्टी बांधकर किया काम

Tue, 31 Oct 2023 12:53 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
बांह पर काली पट्टी बांधकर काम करते सीएचओ। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। एसोसिएशन ऑफ कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर ने मांगों को लेकर आंदोलन की शुरुआत सोमवार से कर दी। सीएचओ ने अपने कार्यस्थलों पर बांह पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) काफी समय से लॉयल्टी बोनस, नियमितीकरण, स्थानांतरण, बीमा पॉलिसी आदि की मांग कर रहे हैं। अब भारतीय मजदूर संघ के संरक्षण और संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के नेतृत्व में सीएचओ ने सोमवार को बांह पर काली पट्टी बांधकर काम करना शुरू कर दिया। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मनोज जौहरी ने बताया कि सभी सीएचओ सरकार से अपना विरोध दर्ज कराने के लिए काली पट्टी बांधकर कार्य करते रहेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें