फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिसौली के चिलिंग पलांट पर छापा

Mon, 02 Mar 2015 08:41 PM IST
badaun
विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने होली से पूर्व छापा मारकर अभियान चलाकर नमूने भरे। टीम ने बिसौली क्षेत्र में एक नामी कंपनी के चिलिंग प्लांट पर छापा मारकर दूध और घी के नमूने भरे। सहसवान, बिसौली और सदर तहसील क्षेत्रों में कई जगह मिलावट की आशंका में छापामारी कर यहां से सैंपल भरे।
विज्ञापन

सदर तहसील के बिनावर क्षेत्र में बिंदूलिया निवासी गजेंद्र और रामवीर से पनीर, गांव ढकिया गोटिया निवासी विनोद से दूध, सहसवान के बजरिया में दिनेश की दुकान से मावा और मोहकमपुर से महेेश की दुकान से सोन पपड़ी का नमूना लिया। इसके अलावा बिसौली-दफतोरी रोड पर गोपालजी चिलिंग प्लांट पर छापा मारकर दूध और घी का नमूना लिया। उसहैत से बड़ी मात्रा में दूध लेकर शहर आ रहे देशराज की गाड़ी से दूध का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि छापामार टीमों में एफएसओ एसके पांडे, जवाहर लाल, अक्षय गोयल, केजे सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें