भाई संतोष ने बताया कि सत्यवीर की शादी दो साल पहले हुई थी। जहां शव मिला है उस मकान में रहने वाले किरायेदारों में एक महिला भी है जिसके यहां सत्यवीर का आना-जाना था। महिला कोल्डस्टोर में आलू बीनने का काम करती है। इस मकान में और भी किरायेदार रहते हैं।
परिजनों के शक का आधार
सत्यवीर का मोबाइल पुलिस को मकान से कुछ ही दूरी पर बने एक कुएं में मिला है। फोन को कुचलकर कुएं में फेंका गया है। पुलिस ने फोन को कब्जे में ले लिया है। उसकी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। इस वजह से परिजन भी हत्या की आशंका जता रहे हैं।
पुलिस का इनकार
परिजनों ने हत्या की आशंका जताई लेकिन इंस्पेक्टर बृजेश सिंह ने इससे इनकार करते हुए कहा कि अभी तक की जांच में युवक के ऊपर छज्जे की पटिया गिरने की जानकारी भी मिली है जिसकी पुष्टि की जा रही है। परिजनों ने भी अभी तहरीर नहीं दी है।
सीओ बिल्सी सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। परिजनों के आरोप की पड़ताल की जाएगी। जो भी कार्रवाई होगी, निष्पक्ष होगी।